Skip to content

हिंद युग्म उत्सव 2023

 

30 सितंबर और 1 अक्टूबर 2023 को वाराणसी में हिंद एक दो-दिवसीय साहित्योत्सव का आयोजन कर रहा है। इस आयोजन में हिंदी सितारों का जमावड़ा होगा। दो दिनों में 18 से अधिक परिचर्चा-सत्रों में 100 से अधिक लेखक, कलाकार, वक्ता, फ़िल्म लेखक-समीक्षक भाग लेंगे। किताबों के वर्तमान-भविष्य, लेखन के वर्तमान-भविष्य पर बात होगी। किताबों के व्यापार से जुड़े अनुभवी लोग, विषय विशेषज्ञ, गुणीजन, पत्रकार, फ़िल्मों से जुड़े लेखक-विशेषज्ञ, ऑडियो से जुड़े विषय-विशेषज्ञ, इंडस्ट्री-एकस्पर्ट भाग लेंगे और हिंदी भाषा के बढ़ते फलक पर अपनी बात रखेंगे। अगर आप भाषा-साहित्य में रुचि रखते हैं और अपना समय विद्वानों-विशेषज्ञों की सोहबत में बिताना चाहते हैं तो नीचे दिए गए फ़ॉर्म से ख़ुद को पंजीकृत कर लीजिए। प्रवेश निःशुल्क है।

गूगल मैप पर कार्यक्रम स्थल : https://maps.app.goo.gl/Prahum3zufnpx8XK9